✨ Fudan New IOGG Program Open!

2nd Round closes in Loading... !
View Details

आज की ताजा खबर LIVE: चेयरमैन ने JPC बैठक में हंगामे की जानकारी लोकसभा स्पीकर को दी

Source: TV9 Bharatvarsh | Original Published At: 2024-10-22 06:42:51 UTC

Key Points

  • प्रधानमंत्री मोदी का रूस दौरा और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेना
  • भारत-रूस के बीच 2030 तक $100 बिलियन व्यापार लक्ष्य की घोषणा
  • कजान में भारत के कांसुलेट खोलने की योजना
  • ओडिशा में चक्रवात से निपटने के लिए राज्य सरकार की तैयारियां

जेयरमैन ने JPC बैठक में हंगामे की जानकारी लोकसभा स्पीकर को दी जेपीसी के चेयरमैन जगदंबिका पाल ने लोकसभा स्पीकर को फोन करके आज की बैठक में हुई घटना और कल्याण बनर्जी के व्यवहार को लेकर जानकारी दी है।

3 महीने में मेरा दो बार रूस आना गहरी मित्रता को दर्शाता है: PM मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आपकी मित्रता और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं। इस शहर के साथ भारत के गहरे और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। कजान में भारत के नए कांसुलेट खुलने से ये संबध और मजबूत होंगे। पिछले 3 महीनों में मेरा दो बार रूस आना हमारे करीबी समन्वय और गहरी मित्रता को दर्शाता है।

पीएम मोदी पहुंचे रूस, ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूस के कजान पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वे रूस की अध्यक्षता में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री के ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है।

2030 तक 100 बिलियन डॉलर का व्यापार लक्ष्य: राजदूत विनय कुमार रूस: पीएम नरेंद्र मोदी की आगामी रूस यात्रा पर, भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा कि जुलाई में प्रधानमंत्री की मॉस्को यात्रा के बाद दोनों नेताओं ने 2030 तक 100 बिलियन डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर फैसला किया, हम उस पर काम कर रहे हैं।

चक्रवात से घबराएं नहीं, हर स्थिति के लिए तैयार… बोले ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी चक्रवात से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों पर समीक्षा बैठक के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, ‘जीरो जनहानि सुनिश्चित की जाएगी। घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।’

Scroll to Top