BRICS Summit PM Modi About India Space Economy In South Africa Johannesburg ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी क्या कुछ बोले?
Source: ABP न्यूज़ | Original Published At: 2023-08-23 10:21:51 UTC
Key Points
- PM Modi emphasized strengthening BRICS cooperation for future readiness
- India supports BRICS expansion with consensus-based approach
- NDB's role in Global South development highlighted
- Proposal for enhanced collaboration in space, education, skill development, and technology
- South Africa congratulated India on Chandrayaan-3 mission during summit
BRICS Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (23 अगस्त) को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हो रहे 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के खुले पूर्ण सत्र में कहा कि ब्रिक्स को भविष्य के लिए तैयार करना होगा. उन्होंने कहा कि भारत ब्रिक्स के विस्तार का पूरा समर्थन करता है, हम इस पर आम सहमति के साथ आगे बढ़ने का स्वागत करते हैं.
पीएम मोदी ने आगे कहा,”लगभग दो दशकों में ब्रिक्स ने एक लंबी और शानदार यात्रा तय की है. इस यात्रा में हमने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं. हमारा न्यू डेवलपमेंट बैंक ग्लोबल साउथ के देशों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.”
उन्होंने आगे बताया कि हम दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में वैश्विक दक्षिण के देशों को ब्रिक्स में विशेष महत्व दिया गया है. हम इसका स्वागत करते हैं. भारत ने भी जी-20 की अध्यक्षता में इस विषय को महत्व दिया है.
पीएम मोदी ने क्या सुझाव दिया?
पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स देशों के आम नागरिकों के जीवन हम बदलाव ला रहे हैं. इसके लिए यूथ समिट, ब्रिक्स गेम्स और थिंक टैंक काउंसिल के जरिए पीपुल टू पीपुल्स टाइस मजबूत कर रहे है. उन्होंने सुझाव दिया कि हमें स्पेश के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहिए है. इसके अलावा शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाना होगा.
उन्होंने कहा कि रेलवे अनुसंधान नेटवर्क, एमएसएमई, स्टार्ट-अप के बीच सहयोग के क्षेत्रों में भारत के सुझाये गये उपायों पर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है.
My remarks at Plenary Session I of BRICS Summit in Johannesburg. https://t.co/JqJPCv045R — Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2023
दक्षिण अफ्रीका क्या बोला?
दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा कि मैं भारत को बधाई देना चाहता हूं, खासकर जब आप अंतरिक्ष में सहयोग की आवश्यकता के बारे में बोलते हैं तो कुछ ही घंटों में भारत का अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरेगा. हम आपको बधाई देते हैं. ब्रिक्स परिवार के रूप में यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और हम आपके साथ खुश हैं. हम इस महान उपलब्धि की खुशी में आपके साथ हैं.