✨ Fudan New IOGG Program Open!

2nd Round closes in Loading... !
View Details

राष्ट्रपति पुतिन ने किया PM मोदी को फोन, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

राष्ट्रपति पुतिन ने किया PM मोदी को फोन, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Countries
Cooperation areas

Source: Agniban | Original Published At: 2023-08-28 14:37:26 UTC

Key Points

  • रूस-भारत द्विपक्षीय सहयोग और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के परिणामों पर चर्चा
  • रूस की ओर से जी20 शिखर सम्मेलन में प्रतिनिधित्व के लिए विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के नाम की पुष्टि
  • चंद्रयान-3 की सफलता पर पुतिन का अभिनंदन और अंतरिक्ष सहयोग के विस्तार की इच्छा
  • ब्रिक्स विस्तार और 2024 में रूस की ब्रिक्स अध्यक्षता पर जोर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) से टेलीफोन पर बातचीत (telephonic conversation) की. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग (bilateral cooperation) के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की और जोहान्सबर्ग में हाल ही में संपन्न हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (brics summit) के बारे में भी बातचीत की. पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों को लेकर भी कुछ बातें हुई हैं.

राष्ट्रपति पुतिन ने 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता जताई है और बताया कि रूस का प्रतिनिधित्व रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे. रूस के फैसले पर सहमति जताते हुए, पीएम ने भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत सभी पहलों के लिए रूस के लगातार समर्थन के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया. दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए.

व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर हार्दिक बधाई दी. उन्होंने अंतरिक्ष में खोजों के लिए द्विपक्षीय सहयोग को और विकसित करने की इच्छा जाहिर की. इस बातचीत में जोहान्सबर्ग में XV ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के परिणामों पर चर्चा की गई. साथ ही सम्मेलन में हुए समझौतों के महत्व पर, मुख्य रूप से, ब्रिक्स के विस्तार पर जोर दिया गया. दोनों पक्ष 1 जनवरी, 2024 से शुरू होने वाली रूस की ब्रिक्स अध्यक्षता के संदर्भ में करीबी बातचीत पर सहमत हुए, इसके अलावा इस टेलिफोनिक बातचीत में नई दिल्ली में होने जा रही आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के संबंध में भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ.

滚动至顶部