Shanghai Summer School (BRICS Program) 2026 — Applications close Apr 30 (Beijing Time)

Deadline in Loading...
View Program

BRICS समिट के लिए आज Russia पहुंचेंगे पीएम मोदी, कजान में जुटेंगे 38 देशों के नेता

Source: Aaj Tak | Original Published At: 2024-10-22 00:34:21 UTC

Key Points

  • पीएम मोदी कजान में BRICS समिट में भाग लेने रूस पहुंचेंगे
  • 38 देशों के नेता समिट में शामिल होंगे, जिनमें चीन, ईरान, फिलिस्तीन, आर्मेनिया और अजरबैजान शामिल
  • आर्थिक सहयोग, जलवायु परिवर्तन और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा केंद्रीय विषय होंगे
  • भारत की शांति और कूटनीति पर जोर, रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व संघर्ष पर चर्चा की संभावना
  • रूसी सेना में फंसे भारतीय नागरिकों के मुद्दे पर प्रगति की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज BRICS समिट के लिये दो दिवसीय (22-23 अक्टूबर) दौरे पर रूस के कजान शहर रवाना होंगे. BRICS सम्मेलन के साथ ही पूरी दुनिया की नजर इस बात पर भी टिकी हुई है कि रूस में पीएम मोदी की किन देशों के प्रमुख के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी.

रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा है कि पीएम मोदी कजान में BRICS सदस्य देशों के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. आज तक के साथ विशेष बातचीत में विनय कुमार ने कहा,’इस सम्मेलन में आर्थिक सहयोग, जलवायु परिवर्तन और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने पर जोर होगा.’

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरानी उपसभापति मसूद पेजेशकियन के साथ संभावित बैठकों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन द्विपक्षीय बैठकों के एजेंडे पर भी काम चल रहा है. उन्होंने कहा,’पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठकों पर विचार किया जा रहा है.’

रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने कहा,’इसके लिये अभी इंतजार करना होगा कि कौन सी बैठकें अंत में तय होती हैं. यह बैठक रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 20 महीनों से चल रहे युद्ध के साथ-साथ मिडिल ईस्ट में बिगड़ते संघर्ष के बीच हो रही है.’

बातचीत के दौरान कुमार ने कहा,’शांति और संघर्ष समाधान के लिए भारत एक मजबूत वकील की भूमिका में है. इस मुद्दे पर चर्चा और बातचीत हुई है. भारत का हमेशा से यह मानना ​​रहा है कि संबंधित पक्षों को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष का समाधान खोजने की जरूरत है. अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन आश्चर्य नहीं होगा अगर इस मुद्दे पर भी चर्चा की जाए.’

रूसी सेना में भारतीयों के मुद्दे पर कही ये बात रूस-यूक्रेन जंग में शामिल होने के लिए गुमराह किए गए भारतीय नागरिकों के मुद्दे पर पूछे जाने पर कुमार ने कहा,’पीएम मोदी ने खुद इस मुद्दे पर राष्ट्रपति पुतिन से कई बार बात की है. रूसी सेना में भर्ती हुए ज्यादातर भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया गया है. हमारे हिसाब से 16-17 मामले लंबित हैं, जिन पर हम काम कर रहे हैं. यह मुद्दा समाधान की ओर बढ़ रहा है.’

BRICS के सदस्य देशों के साथ इन्हें मिला निमंत्रण रूस (मेजबान), ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, ईरान, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, यूएई, अल्जीरिया, आर्मेनिया, अजरबैजान, बहरीन, बेलारूस, बोलीविया, कांगो, क्यूबा, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, लाओस, मलेशिया, मॉरिटानिया, मेक्सिको, मंगोलिया, मोरक्को, निकारागुआ, श्रीलंका, ताजिकिस्तान, थाईलैंड, टर्की, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, वेनेजुएला, वियतनाम, सर्बिया, फिलिस्तीन.

2006 में बना था ब्रिक्स ब्रिक्स की स्थापना सितंबर 2006 में हुई थी और इसमें मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत और चीन (ब्रिक) शामिल थे. सितंबर 2010 में दक्षिण अफ्रीका को पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार किए जाने के बाद इसका नाम बदलकर ‘ब्रिक्स’ कर दिया गया.ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ ब्रिक्स वैश्विक अर्थव्यवस्था के एक चौथाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है और यह वर्षों से वैश्विक आर्थिक विकास का एक प्रमुख प्रेरक रहा है.

Scroll to Top