Shanghai Summer School (BRICS Program) 2026 — Applications close Apr 30 (Beijing Time)

Deadline in Loading...
View Program

BRICS बैठक में शामिल नहीं होंगे विदेश मंत्री जयशंकर और NSA डोभाल, पहलगाम हमले के बाद लिया फैसला

BRICS बैठक में शामिल नहीं होंगे विदेश मंत्री जयशंकर और NSA डोभाल, पहलगाम हमले के बाद लिया फैसला
Cooperation areas

Source: Jagran | Original Published At: 2025-04-27 14:56:00 UTC

Key Points

  • विदेश मंत्री जयशंकर और NSA डोभाल ब्राजील में होने वाली BRICS बैठक में शामिल नहीं होंगे
  • पहलगाम हमले और पाकिस्तान के साथ तनाव के कारण यात्रा टाली गई
  • ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2025 के घोषणापत्र पर काम निलंबित
  • भारत की ओर से डी. रवि प्रतिनिधित्व करेंगे

पाकिस्तान के साथ बढ़ रहे तनाव को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर की संभावित ब्राजील यात्रा टाल दी गई है। दोनों वहां ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों और एनएसए की बैठक में हिस्सा लेने वाले थे। दोनों की तरफ से पहले ही बैठक में जाने की अनुमति दी हुई थी। जुलाई 2025 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की घोषणापत्र को अंतिम रूप देना था।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ बढ़ रहे तनाव को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर की संभावित ब्राजील यात्रा टाल दी गई है।

एस जयशंकर और अजीत डोभाल की ब्राजील यात्रा टलीदोनों वहां ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों और एनएसए की बैठक में हिस्सा लेने वाले थे। दोनों की तरफ से पहले ही बैठक में जाने की अनुमति दी हुई थी क्योंकि इन बैठकों में होने वाले विमर्श के आधार पर ही जुलाई, 2025 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की घोषणापत्र को अंतिम रूप देना था।

बहरहाल, ब्रिक्स में भारत के प्रतिनिधि डी. रवि हिस्सा लेंगे। रवि अभी ब्राजील में ही हैं जहां आगामी बैठकों की तैयारी हो रही है।पहलगाम हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया

22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों के हमले के बाद से ही भारत में जिस तरह की प्रतिक्रिया है, उसे देखते हुए विदेश मंत्री और एनएसए की तरफ से विदेश दौरे को रद करने की अहमियत समझी जा सकती है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कुल 26 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। कई लोग घायल भी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Scroll to Top