✨ Fudan New IOGG Program Open!

2nd Round closes in Loading... !
View Details

चीन इजरायल-ईरान जंग में कूदा, तेहरान में कार्गो प्लेन लैंडिंग से हथियार सप्लाई की अटकलें

china jumps into israel iran war as chinese cargo aircraft lands in tehran

Source: News18 Hindi | Original Published At: 2025-06-15 07:16:15 UTC

Key Points

  • चीनी कार्गो विमान ने तेहरान में लैंडिंग की, जिससे हथियार सप्लाई की अटकलें तेज
  • चीन ने ईरान की संप्रभुता का समर्थन किया और इजरायल के हमलों की निंदा की
  • विमान के ट्रांसपॉन्डर बंद होने से रडार से बचने की संभावना

इजरायल और ईरान के बीच जंग में क्या अब चीन भी कूद पड़ा है? दरअसल तेहरान में चीनी कार्गो प्लेन की लैंडिंग की खबर से यह अटकलें तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस प्लेन ने अपने ट्रांसपॉन्डर बंद कर रखे थे, जिससे यह रडार की पकड़ में ना आ सके। माना जा रहा है कि इसके जरिये चीन ने ईरान को भारी मात्रा में हथियार सप्लाई की है।

ईरान के सपोर्ट में चीन इजरायल और ईरान के बीच चल रही इस जंग में चीन पहले ही तेहरान में पक्ष में खड़ा है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने इससे पहले कहा था कि बीजिंग ईरान पर इजरायल के हमलों पर करीबी नजर रख रहा है और ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने वाली कार्रवाइयों का विरोध करता है।

चीन ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के गंभीर परिणाम होने का जिक्र करते हुए इजरायली हमलों पर भी गहरी चिंता व्यक्त की थी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘चीन ईरान पर इजरायल के हमलों पर करीब से नज़र रख रहा है और ऑपरेशन के संभावित गंभीर परिणामों के बारे में गहराई से चिंतित है। चीन ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने वाली कार्रवाइयों का विरोध करता है, और तनाव बढ़ाने और संघर्ष को बढ़ाने वाले कदमों का विरोध करता है।’

Scroll to Top