Shanghai Summer School (BRICS Program) 2026 — Applications close Apr 30 (Beijing Time)

Deadline in Loading...
View Program

जिनपिंग के बाद पुतिन भी BRICS शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल, चीन और रूस ने क्या बताई वजह?

जिनपिंग के बाद पुतिन भी BRICS शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल, चीन और रूस ने क्या बताई वजह?
Cooperation areas

Source: Navbharat Times | Original Published At: 2025-06-25 16:23:14 UTC

Key Points

  • चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2025 के BRICS शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे
  • चीन का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री ली केकियांग करेंगे, जबकि पुतिन वीडियो लिंक के माध्यम से जुड़ेंगे
  • ब्राजील ICC का हस्ताक्षरकर्ता है, जिसके कारण पुतिन 2023 में भी दक्षिण अफ्रीका में सम्मेलन में नहीं शामिल हो सके थे
  • चीन के अनुमानित कारण: ब्राजील की अमेरिका के साथ बढ़ती करीबी

जिनपिंग की जगह पीएम ली केकियांग होंगे शामिल

ब्राजील में आयोजित हो रहा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

तो इस कारण ब्राजील नहीं जा रहे पुतिन?

ब्राजील की अमेरिका से करीबी के कारण जिनपिंग ने बनाई दूरी?

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अगले महीने की शुरूआत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील की यात्रा नहीं करेंगे। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मीडिया की खबर से पता चलता है कि शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने की योजना बना रहे हैं। यदि इसकी पुष्टि हो जाती है तो यह एक दशक से अधिक समय में पहला मौका होगा जब वह इस बैठक में भाग नहीं लेंगे।हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने बुधवार को अपनी खबर में कहा कि इसके बजाय, चीनी प्रधानमंत्री और शी के विश्वासपात्र ली क्विंग शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। मॉस्को में क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने बुधवार को घोषणा की, ”रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्राजील में आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वीडियो लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।”ब्रिक्स के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में ब्राजील 6-7 जुलाई को रियो डी जेनेरियो में उसके नियमित 17वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इस समूह का विस्तार पांच अतिरिक्त सदस्य देशों मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ किया गया है।यूक्रेन के अनुरोध पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत (आईसीसी) द्वारा पुतिन के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट के कारण पुतिन वर्ष 2023 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे। दक्षिण अफ्रीका की तरह ब्राजील भी आईसीसी का हस्ताक्षरकर्ता है और इसके आदेशों पर काम करने के लिए बाध्य है।बीजिंग में बुधवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान चीनी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने शी के फैसले के बारे में खबर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चीन की उपस्थिति के बारे में जानकारी उचित समय पर जारी की जाएगी। माना जा रहा है कि ब्राजील के अमेरिका के ज्यादा करीब जाने के कारण चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने इस सम्मेलन से दूरी बनाने का फैसला किया है।

Scroll to Top