✨ 2026 Shanghai Summer School (BRICS Program) students lists are now available. View Details

‘छोटा समूह’ ब्रिक्स डॉलर के प्रभुत्व को खत्म करना चाहता है, ट्रंप का दावा

Source: Amar Ujala | Original Published At: 2025-07-19 17:30:20 UTC

Key Points

  • ट्रंप ने ब्रिक्स को 'छोटा समूह' करार दिया
  • ब्रिक्स के डॉलर प्रभुत्व को चुनौती देने का आरोप लगाया
  • टैरिफ लगाने की धमकी दोहराई
  • ब्रिक्स सदस्य देशों की सूची में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ब्रिक्स को ‘एक छोटा समूह’ बताया। उन्होंने कहा कि यह समूह अमेरिकी डॉलर के प्रभुत्व (दबदबा) को खत्म करना चाहता है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वह ब्रिक्स के सदस्य देशों पर 10 फीसदी टैरिफ (आयात शुल्क) लगाएंगे। बीते दस दिनों में यह दूसरी बार है, जब ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ब्रिक्स के सदस्य देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

Scroll to Top