SCO शिखर सम्मेलन 2025 पुतिन: रूस भारत चीन अमेरिकी टैरिफ
Source: News18 Hindi | Original Published At: 2025-08-31 01:40:39 UTC
Key Points
- पुतिन ने SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा की
- अमेरिकी टैरिफ और IMF सुधारों पर जोर दिया
- चीन के साथ मिलकर BRICS को मजबूत करने की बात कही
- भारत के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की संभावना जताई
चीन में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने अमेरिका और भारत पर लगाए टैरिफ पर जमकर हमला बोला। पुतिन ने साफ शब्दों में कहा है कि चीन और रूस मिलकर BRICS को मजबूत बनाने और दुनिया के सामने ‘नए विकल्प’ पेश करने के लिए काम कर रहे हैं। चीन के सरकारी मीडिया शिन्हुआ को दिए इंटरव्यू में पुतिन ने कहा दोनों देश ‘भेदभावपूर्ण प्रतिबंधों के खिलाफ हैं’। उनका यह निशाना सीधे तर पर अमेरिकी टैरिफ पर है। पुतिन ने कहा कि ये कदम सदस्य देशों और वैश्विक समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास को रोक रहे हैं। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब पुतिन चीन के तियानजिन शहर में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात भी तय मानी जा रही है।
ब्रिक्स पर क्या बोले पुतिन?
पुतिन ने कहा, ‘हम चीन के साथ मिलकर BRICS को वैश्विक ढांचे का अहम स्तंभ बना रहे हैं। हमारा मकसद है कि सदस्य देशों के लिए आर्थिक अवसर बढ़ें और रणनीतिक क्षेत्रों में साझेदारी के लिए साझा प्लेटफॉर्म तैयार किए जाएं।’ उन्होंने यह भी जोड़ा कि BRICS अब सिर्फ एक संगठन नहीं बल्कि ‘वैश्विक चुनौतियों का हल निकालने वाला मंच’ बनता जा रहा है, जहां सदस्य देश सुरक्षा और आर्थिक विकास पर एक जैसी राय रखते हैं।