✨ Fudan New IOGG Program Open!

2nd Round closes in Loading... !
View Details

Top News : खबरें आपके काम की

Top News : खबरें आपके काम की
Cooperation areas

Source: The Sootr | Original Published At: 2025-09-06 15:48:03 UTC

Key Points

  • ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों में सुधार के संकेत दिए
  • गुजरात में रोपवे हादसे में 6 लोगों की मौत
  • मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED की कार्रवाई
  • Android फोन्स में सुरक्षा खामियों का खुलासा

टैरिफ के बाद पहली बार ट्रंप के बदले सुर, कहा- चिंता की बात नहीं, पीएम मोदी और मैं हमेशा दोस्त रहेंगे…

भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर लम्बे समय से तनाब जारी है। वहीं इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान दिया है, जो उनकी पहले की टिप्पणियों से बिल्कुल अलग है। ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों में कोई समस्या नहीं है। उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संबंध बहुत विशेष है।

गुजरात के पावागढ़ शक्तिपीठ में गुड्स रोपवे टूटने से 6 की मौत, कई लोग घायल

गुजरात के पंचमहाल जिले के पावागढ़ स्थित महाकाली मंदिर शक्तिपीठ में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। गुड्स रोपवे के टूटने से 6 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे में मृतकों में 2 लिफ्ट ऑपरेटर, 2 मजदूर और अन्य दो लोग शामिल हैं।

मौसम पूर्वानुमान (7 सितंबर) : उत्तर भारत सहित मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भारत का मौसम पूर्वानुमान में कुछ प्रमुख राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण, कई राज्यों में मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : चैतन्य बघेल की रिमांड 15 सितंबर तक बढ़ी, ED ने जब्त किए रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिमांड बढ़ गई है। शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में चैतन्य रिमांड 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। 15 सितंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) चैतन्य बघेल के खिलाफ चालान पेश कर सकती है।

भारत सरकार का अलर्ट : आपका Android फोन नहीं है सुरक्षित, तुरंत करें ये काम

भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Android यूजर्स के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में बताया गया है कि Android phone के लेटेस्ट वर्जन में गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई हैं, जो हैकर्स के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।

滚动至顶部