BRICS और SCO में मिलकर काम करने पर जोर; चीन का भारत को समर्थन, चीनी राजदूत ने कही ये बात
Source: नवभारत टाइम्स | Original Published At: 2026-06-05 11:24:51 UTC
नई दिल्ली: गलवान विवाद के बाद से भारत और चीन के बीच हाल के कुछ समय में तनाव कम हुए हैं। दोनों देशों के बीच सेवाएं धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं, जो गलवान विवाद की वजह से पूरी तरह से बंद हो गई थीं। भारत में चीनी राजदूत शी फीहोंग ने कहा कि भारत इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और अगले साल चीन इसकी अध्यक्षता संभालेगा। BRICS के अध्यक्ष के रूप में भारत के काम का चीन पूरा समर्थन करता है।
चीनी राजदूत शी फीहोंग ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दोनों देश मिलकर एक समान और व्यवस्थित बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे। ब्रिक्स के अध्यक्ष के रूप में भारत के काम का चीन पूरा समर्थन करता है। ब्रिक्स और एससीओ दोनों के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ाने और संयुक्त रूप से एक समान और व्यवस्थित बहुध्रुवीय विश्व को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर है।
कुछ समय पूर्व ही चीनी राजदूत शी फीहोंग ने कहा कि दोनों देशों के संबंध सुधार के एक नए स्तर पर पहुंच रहे हैं। शी फीहोंग ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की तस्वीरें भी कुछ समय पहले साझा की थीं। चीन की ओर से किसी बड़े अधिकारी की काशी में लंबे समय बाद यह यात्रा थी। भारत और चीन के बीच सुधरते रिश्ते और डिप्लोमेटिक संबंधों के बीच इन तस्वीरों के कई मायने निकाले गए।
पिछले साल दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच अहम मीटिंग हुई। इस मीटिंग के बाद भारत और चीन के बीच सालों बाद डायरेक्ट हवाई यात्रा भी शुरू हो गई और कैलाश मानसरोवर की यात्रा भी शुरू हुई। भारत ने चीनी नागरिकों को टूरिस्ट वीजा देना फिर से शुरू कर दिया है और मेनलैंड और भारत के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू कर दी गई हैं, जिससे यात्रा और बातचीत आसान हो गई है। धीरे-धीरे दोनों देशों के बीच संबंध में तनाव कम होता नजर आ रहा है।
लेखक के बारे मेंपंकज सिंहपंकज सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट एडिटर हैं। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम करने का 19 साल का अनुभव है। पंकज सिंह ने साल 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह सेंट्रल टीम में नेशनल और दिल्ली की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं साथ ही शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले वह आज तक डिजिटल में शिफ्ट हेड की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने दिल्ली, यूपी समेत दूसरे राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनावों का कवरेज किया है। रिपोर्टिंग के दौरान कई वर्षों तक दिल्ली सरकार कवर किया है। देश के राजनीतिक घटनाक्रम पर विश्लेषण करना पंकज सिंह की प्राथमिकता रहती है। विशेषज्ञता- राजनीति की खबरों पर अच्छी पकड़ के साथ करंट अफेयर्स और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अच्छा खासा अनुभव है। पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 19 साल से कार्यरत भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) से हुई। अलग-अलग बीट पर रिपोर्टिंग करते हुए दिल्ली सरकार कई वर्षों तक कवर किया। इस दौरान कई स्पेशल स्टोरी पर काम किया जिसे फ्रंट पेज पर जगह मिली। ETV भारत में यूपी डेस्क पर बतौर शिफ्ट हेड काम किया। इसके बाद आज तक डिजिटल में शिफ्ट इंचार्ज की भूमिका में रहे। आज तक के बाद एनबीटी के साथ सफर जारी है।… और पढ़ें