✨ Fudan New IOGG Program Open!

2nd Round closes in Loading... !
View Details

ड्राइवर सीट पर पुतिन… बगल में किम जोंग… नॉर्थ कोरिया की सड़कों पर दिखी दोनों की केमिस्ट्री, देखें VIDEO

ड्राइवर सीट पर पुतिन... बगल में किम जोंग... नॉर्थ कोरिया की सड़कों पर दिखी दोनों की केमिस्ट्री, देखें VIDEO
Cooperation areas

Source: Aaj Tak | Original Published At: 2024-06-21 06:06:27 UTC

Key Points

  • पुतिन ने किम जोंग को Aurus लग्जरी कार भेंट की, जिसे वे स्वयं उपयोग करते हैं
  • किम जोंग ने पुतिन को पुंगसन ब्रीड के दो शिकारी कुत्ते उपहार में दिए
  • दोनों नेताओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुतिन कार चला रहे हैं और किम बगल में बैठे हैं
  • उत्तर कोरिया और रूस के बीच सैन्य सहयोग में वृद्धि के संकेत मिले हैं

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उत्तर कोरिया के दो दिनों के दौरे ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से पुतिन की मुलाकात पर सभी की नजरें थीं. लेकिन इस दौरान वो लग्जरी कार भी चर्चा में रही, जो पुतिन ने किम जोंग को तोहफे में दी थी.

पुतिन ने किम जोंग को ऑरस (Aurus) लिमोजिन लग्जरी कार तोहफे में दी है. अब इसी लग्जरी कार में बैठे पुतिन और किम जोंग का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुतिन इस लग्जरी कार को चला रहे हैं जबकि किम जोंग उनकी बगल की सीट पर बैठे हैं. इस दौरा दोनों नेताओं को हंसते और बात करते देखा जा सकता है.

🇷🇺 🇰🇵 President Vladimir Putin driving North Korea’s Kim Jong Un in a brand new Aurus Russian luxury car. pic.twitter.com/N4ceb2ZWvV — BRICS News (@BRICSinfo) June 20, 2024

पुतिन ने किम जोंग को जो लग्जरी ऑरस कार भेंट की है. वह दरअसल एक फुल-साइज लग्जरी सिडान कार है, जिसे पुतिन खुद भी इस्तेमाल करते हैं. वहीं, क‍िम जोंग ने पुत‍िन को दो कुत्ते ग‍िफ्ट किए हैं. ये खास शिकारी कुत्ते हैं, जो खास पुंगसन ब्रीड के हैं. ये ब्रीड खासतौर पर उत्तर कोरिया में ही देखी जाती है.

滚动至顶部